बुंदेलखंड में स्वास्थ्य सेवाओ की स्थिति ठीक नही, टीकमगढ CMHO को नोटिस

सागर। मध्य प्रदेश के सागर संभागायुक्त अनिल सुचारी ने सागर संभाग में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को रोकने के लिए महिलाओं और बच्चों को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराएं। सुचारी ने उक्त निर्देश आज स्वास्थ्य सेवाओं की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य अधिकारियों को दिए। बैठक में कमिश्नर ने सागर संभाग में एनिमिया स्क्रीनिंग कार्यक्रम, बन्नरेबल पोपुलेशन स्क्रीनिंग कार्यक्रम, डायबीटीज स्क्रीनिंग कार्यक्रम टेली मेडिसिन कार्यक्रम प्रधानमंत्री मातृ सुरक्षा योजना एवं अन्य योजनाओं की जिलेवार समीक्षा करते हुए कहा कि सागर संभाग के लगभग सभी जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति ठीक नहीं है। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर और परिणाम मूलक बनाने की नितांत आवश्यकता है।कमिश्नर ने सागर संभाग की निवाड़ी, जतारा, बल्देवगढ, टीकमगढ़, पृथ्वीपुर, जबेरा, पटेरा, हिन्डोरिया स्वास्थ्य केन्द्रों द्वारा संचालित कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि इन स्वास्थ्य केन्द्रों की स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन की स्थिति काफी खराब है। कमिश्नर ने इस स्थिति के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी टीकमगढ को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए है वहीं खंड चिकित्सा अधिकारियों के कार्यो की समीक्षा करते हएु खंड चिकित्सा अधिकारियों के विरूध्द भी कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। कमिश्नर ने काम नहीं करने वाले स्वास्थ्य कार्यकताओं और कर्मचारियों के विरूध्द भी सख्त कार्यवाही करने के निर्देश संयुक्त संचालक स्वास्वस्थ सेवाएं सागर को दिए है। संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं सागर संभाग को निर्देश दिए है। कि वह जिलों में जाकर चिकित्सकों की बैठक कर नलेकर स्वास्थ्य सेवाओं की सतत समीक्षा करें और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर से बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित कराए। कमिश्नर ने निर्देश दिए है कि सागर संभाग के स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नागरिकों और ग्रामीणों को मिलना ही चाहिए। यह व्यवस्था सुनिश्चित करे। कमिश्नर ने निर्देश दिए है कि काम नहीं करने वाले चिकित्सकों मैदानी कर्मचारियों के विरूध्द सतत् कार्यवाही करे।बैठक में कमिश्नर ने कहा कि क्षय रोग से समाज को मुक्त करने के लिए सतत कार्य करें। बैठक में कमिश्नर ने अन्य योजनाओं की भी समीक्षा की।

Next Post

बंजर नदी में बहते मिले बाघ का पोस्टमार्टम के बाद हुआ अंतिम संस्कार

Wed Jul 23 , 2025
मंडला. कान्हा टाइगर रिजर्व और उत्तर बालाघाट वनमंडल की सीमा पर स्थित भीमलाट ग्राम के समीप जमुनिया एवं बंजर नदी के संगम स्थल पर सोमवार को एक बाघ का शव पानी के बहाव में बहता हुआ देखा गया था। जिसकी जानकारी परिक्षेत्र अधिकारी समनापुर बफर को दी गई। सूचना मिलते […]

You May Like