
नवभारत न्यूज
दमोह। पुलिस अधीक्षक दमोह श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा और सीएसपी अभिषेक तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी यातायात दलबीरसिंह मार्को द्वारा यातायात जागरुकता हेतु अभियान चलाया जा रहा है. जिसके तहत दिनांक 02 जनवरी 2025 को दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु लगभग 100 ट्रेक्टर ट्राली/लोडिंग वाहन/डंफर में रेडियम/रिफ्लेक्टर लगाए गए. साथ ही कृषि उपज मंडी दमोह में ग्रामीण क्षेत्रों से अनाज विक्रय हेतु लाए गए, वाहन के चालकों को यातायात नियमों की पहुंचकर जानकारी दी. यातायात नियमों का पालन करने की समझाईश दी गई, साथ ही यातायात जगरुकता संबंधी पंपलेट का वितरण किया गया.
