कुत्ता झपटा, युवक ने चलाए पत्थर तो चाकू से गोदा

जबलपुर: गोहलपुर थाना अंतर्गत त्रिमूर्ति नगर दुर्गा मंदिर के पास कुत्ता एक युवक पर झपट गया जिसके चलते उसने पत्थर चलाए जो एक घर पर चला गया, जिसके विवाद पर बदमाशों ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर लिया है।टीआई श्रीमती प्रतीक्षा मार्को ने बताया कि ऐश्वर्य दीप सिंह ठाकुर 27 वर्ष निवासी दुर्गा मंदिर के सामने 90 क्वार्टर गोहलपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह एमपी पीएससी की तैयारी कर रहा है, बीती रात करीब 12:50 बजे मोटर सायकल से अपने दोस्त गुड्डू के साथ त्रिमूर्ति नगर दुर्गा मंदिर के पास जा रहे थे.

रास्ते में श्याम प्यासी के घर के पास अचानक एक कुत्ता उस पर झपटा, जिसे उसने भगाने के लिये पत्थर मारा जो पत्थर श्याम प्यासी के दरवाजे में जाकर लगा, जिस पर विवाद उस घर के लोगों से हो गया, उसके बाद दोनों दुर्गा मंदिर त्रिमूर्ति नगर पहुँचे जहाँ राजा साहू , तोयश तिवारी व अन्य लोग आये, विवाद करने लगे। राजा साहू ने अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट की, राजा साहू ने हत्या करने की नीयत से चाकू से हमला कर दाहिनी जांघ, पीठ में चोटें पहुंचा दी।

Next Post

सूने घर में चोरों का धावा

Thu Jun 5 , 2025
जबलपुर: गोराबाजार थाना अंतर्गत प्रगति नगर में चोरों ने सूने मकान का ताला तोडक़र चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक श्रीमती रोशनी गोस्वामी 34 वर्ष निवासी प्रगति नगर नेक्शा शोरूम के आगे ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मकान में ताला लगाकर अपने गांव सगडा झपनी थाना बरगी […]

You May Like