जबलपुर: गोराबाजार थाना अंतर्गत प्रगति नगर में चोरों ने सूने मकान का ताला तोडक़र चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक श्रीमती रोशनी गोस्वामी 34 वर्ष निवासी प्रगति नगर नेक्शा शोरूम के आगे ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मकान में ताला लगाकर अपने गांव सगडा झपनी थाना बरगी गयी थी बुधवार सुबह आई तो देखी मुख्य गेट के दरवाजा का ताला टूटा था, अंदर जाकर चैक किया आलमारी का लॉक टूटा था जिसमें रखे बच्चों के सोने के एक ईयररिंग, 2 बालियां और 20 हजार रूपये एवं गुल्लक में रखे 5 हजार रूपये रखे गायब थे कोई अज्ञात चोर रात में दरवाजा का ताला तोडक़र सोने के जेवर तथा नगदी सहित चोरी कर ले गया।
Next Post
पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक कार्रवाई का आह्वान किया धनखड़ ने
Thu Jun 5 , 2025
नयी दिल्ली 05 जून (वार्ता) उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण के लिए सामूहिक कार्रवाई का आह्वान किया है। श्री धनखड़ ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर जारी एक पोस्ट में कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रकृति संरक्षण के प्रति अपने समर्पण को […]

You May Like
-
11 months ago
आधा लटका विद्युत पोल हटा, अब नये पोल से फैलेगी रोशनी
-
4 weeks ago
भगवान विष्णु के छठवें अवतार का जन्मोत्सव मनाया