सिविल अस्पताल के पीछे टूटा 11 केवी लाइन का तार, टला हादसा


सांची: नगर के सिविल अस्पताल परिसर के पीछे मर्चरी रूम के समीप 11 केवी विद्युत लाइन का तार टूटकर जमीन पर गिर गया. घटना के समय लाइन चालू थी. गनीमत रही कि तार टूटते ही लाइन में फॉल्ट आ गया और विद्युत प्रवाह बंद हो गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय मर्चरी रूम का
निर्माण कार्य चल रहा था और मजदूर मौके पर काम कर रहे थे. इसके अलावा मार्ग से लोगों का लगातार आवागमन रहता है.

समीप ही धार्मिक स्थल होने के कारण भी इस रास्ते पर लोगों की आवाजाही बनी रहती है. ऐसे में जमीन पर विद्युत तार गिरने से दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी. स्थानीय नागरिकों ने घटना की सूचना तत्काल विद्युत वितरण केंद्र को दी. इसके बाद लाइन को बंद कर दिया गया और मौके पर विद्युत कर्मचारियों ने आवश्यक कार्रवाई शुरू की. कनिष्ठ यंत्री मनीष कुमार ने बताया कि अधिक विद्युत भार के कारण तार टूटने की घटना हुई है. लाइन को पूरी तरह बंद कर दिया गया है तथा क्षतिग्रस्त तार के स्थान पर नया तार डालने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

Next Post

स्टेचर नहीं मिला तो बहन ने भाई को पीठ पर लादकर पहुंचाया वार्ड, वीडियो वायरल

Sun Oct 4 , 2026
गुना। जिला अस्पताल में भाई-बहन के रिश्ते की भावुक तस्वीर सामने आई। स्टेचर नहीं मिलने पर बहन कृष्णा ने अपने दिव्यांग भाई जगदीश को पीठ पर उठाकर वार्ड तक पहुंचाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, सीएमएचओ ने अस्पताल की नई और पुरानी दोनों इमारतों […]

You May Like