शहर के हर घर को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने हम कृत संकल्पित

सीहोर। नगर विकास को नई गति देते हुए नपा परिषद द्वारा अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत राठौर पार्क स्थित नवीन पेयजल टंकी का लोकार्पण किया गया.

13 लाख लीटर क्षमता वाली यह अत्याधुनिक पानी की टंकी गंज क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 10 से 17 तक के नागरिकों को नियमित एवं सुचारु पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करेगी. इस महत्वपूर्ण परियोजना से लगभग 25 हजार नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा और क्षेत्र में लंबे समय से महसूस की जा रही पेयजल समस्या का स्थायी समाधान संभव हो सकेगा.

इस अवसर पर नपा अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को अभूतपूर्व गति मिली है. नपा परिषद भी उसी संकल्प के साथ नगर के प्रत्येक वार्ड में जनहित और विकास के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कर रही है. उन्होंने कहा कि अमृत 2.0 योजना के माध्यम से शहर की पेयजल व्यवस्था को आधुनिक और मजबूत बनाने का कार्य किया जा रहा है, जिससे आने वाले वर्षों में नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी।

कार्यक्रम में नपा उपाध्यक्ष विपिन सास्ता, जल सभापति संतोष शाक्य, पार्षद अर्जुन राठौर, राजेश मांझी, नरेंद्र राजपूत, कमलेश राठौर, विजेंद्र परमार, अजयपाल, प्रदीप बिजोरिया, लोकेन्द्र वर्मा, आशीष गहलोत, विवेक राठौर व बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे. लोकार्पण के दौरान उपस्थित नागरिकों ने परिषद द्वारा क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए गंज को मिली इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए नपाध्यक्ष प्रिंस राठौरका आभार व्यक्त किया. नागरिकों ने कहा कि यह टंकी न केवल क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था को मजबूत करेगी, बल्कि आने वाले वर्षों में बढ़ती आबादी की जरूरतों को भी पूरा करेगी.

 

Next Post

आज सलकनपुर जोन के 69 गांवों में नहीं होगा जल प्रदाय

Sun Jun 21 , 2026
रेहटी। मरदानपुर ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना के जल शोधन संयंत्र पर लगे पंप में मेंटेनेंस कार्य के कारण 21 जून को सलकनपुर जोन के 69 ग्रामों में जल प्रदाय बाधित रहेगा. जिन ग्रामों में जल प्रदाय बाधित रहेगा उनमें अंवालीघाट, गंजीत, इटारसी, पानगुराडिय़ा, मठिनी, मुर्रा, धनकोट, पाथोड़ा, चरुआ, जहाजपुरा, […]

You May Like