सेवा सेतु शिविरों में 5.5 हजार से अधिक लोग लाभान्वित

मंदसौर। सेवा संकल्प अभियान के प्रमुख घटक सेवा सेतु अभियान—सरकार आपके द्वार के तहत रविवार को जिले के 11 नगरीय निकायों में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए गए। मंदसौर, भानपुरा, गरोठ, पिपलियामंडी, सीतामऊ, मल्हारगढ़, नारायणगढ़, सुवासरा, भैसोदा, शामगढ़, नगरी और दलौदा में आयोजित शिविरों में शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ आमजन की समस्याओं का निराकरण किया गया।

शिविरों में 7141 आवेदन प्राप्त हुए, जबकि 190 आवेदनों के निराकरण के लिए समय-सीमा निर्धारित की गई। इस दौरान साढ़े पांच हजार से अधिक हितग्राही विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हुए। अतिथियों ने हितग्राहियों को योजनाओं के स्वीकृति पत्र एवं अन्य लाभ प्रदान किए।

कार्यक्रम में सांसद सुधीर गुप्ता, पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, कलेक्टर दिव्यांक सिंह, अपर कलेक्टर एकता जायसवाल सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

सेवा और विकास से बदल रहा देश : गुप्ता

सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सेवा और विकास के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। आयुष्मान भारत के माध्यम से पांच लाख रुपए तक के निशुल्क उपचार की सुविधा मिल रही है। आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों को पोषण आहार और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। स्वच्छ भारत अभियान से स्वच्छता के साथ लोगों के स्वास्थ्य में भी सुधार हुआ है। उन्होंने प्रत्येक परिवार से फलदार पौधे लगाने का आह्वान किया।

सेवा संकल्प अभियान का प्रमुख घटक है सेवा सेतु : सिसोदिया

पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न सकारात्मक और प्रेरणादायक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। सेवा सेतु अभियान के माध्यम से सरकार योजनाओं का लाभ सीधे आमजन तक पहुंचाने और उनकी समस्याओं का समाधान करने का कार्य कर रही है।

अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाएं : कलेक्टर

कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में सेवा सेतु शिविरों का उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना और उनकी समस्याओं का मौके पर निराकरण करना है। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ा जाए और प्राप्त आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

शिविर में सफाई मित्रों का सम्मान भी किया गया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, संबल योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना तथा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत हितग्राहियों को लाभ प्रदान किया गया।

Next Post

मोटरसाइकिल चोरी के दो आरोपि गिरफ्तार, 1.20 लाख की दो बाइक बरामद

Sun Oct 4 , 2026
छिंदवाड़ा। कुंडीपुरा थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 1.20 लाख रुपये कीमत की दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। पुलिस ने दोनों आरोपितों को न्यायालय में पेश किया है। पुलिस के अनुसार, 3 अक्टूबर को अरुण मर्सकोले निवासी बारंगा, हाल […]

You May Like