भैरुंदा। नगर परिषद अध्यक्ष मारुति शिशिर के निर्देशन अनुसार मुख्य नगर पालिका अधिकारी आरपी भावरे एवं वार्ड क्रमांक 5 के पार्षद अनुपम गौड़ ने वार्ड का संयुक्त भ्रमण कर नागरिकों की समस्याएं सुनी एवं आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए. पार्षद ने वर्षा से पहले बड़े नाले की सफाई एवं गहरीकरण के कार्य को जल्दी कराने की मांग रखी. सीएमओ ने वार्डवासियों से नल में टोटी लगाने, पानी व्यर्थ न बहाने और रोड-वाहन धोने में पानी का उपयोग न करने की अपील की. रोड व नाली में कचरा न डालने की समझाइश दी गई. इस दौरान जलप्रदाय अधिकारी गणेश माझी, वार्ड प्रभारी सचिन राठौर, जलकर प्रभारी मुशर्रफ़ खान व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे.
सीएमओ और पार्षद गौड़ ने किया वार्ड का भ्रमण
