रीवा:शहर के बिछिया थाना अन्तर्गत एसएएफ चौराहे के पास खुली रिसीवर क्रेडिट कोआपरेटिव लिमिटेड़ कम्पनी के झांसे में आकर सैकड़ो लोगो ने पैसा जमा किया और अब कम्पनी पैसे देने में आनाकानी कर रही है.पीडि़त लोग शिकायत करने बिछिया थाना पहुंचे. पुलिस शिकायत के आधार पर जांच का आश्वासन दे रही है. जानकारी के मुताबिक एसएएफ चौराहे के पास रिसीवर क्रेडिट कोआपरेटिव लिमिटेड कम्पनी की शाखा खुली थी.
जहा पर लोगो ने इस लालच में पैसा जमा किया पांच से सात साल में उनका पैसा कई गुना बढ़ जायेगा. बताया गया है कि कम्पनी की शाखा एक सतना में खुली है और मुख्यालय लखनऊ में है. जिन लोगो ने पैसा लगाया वह अब अपना पैसा पाने के लिये भटक रहे है. विनोद कुमार विश्वकर्मा और सुरेश साहू ने बताया कि पैसा मांगने पर नही दिया जा रहा है और एसएएफ चौराहे के पास खुली शाखा भी बंद हो चुकी है.
लाखो रूपये जमा कराने के बाद कम्पनी ने रीवा की शाखा बंद कर दी है लोग अब खुद को ठगी का शिकार समझ रहे है. लाखो रूपये जमा करने वाले अब दर-दर भटक रहे है कोई सुनवाई नही हो रही है. कई निवेशको को जब शंका हुई तो उन्होने पैसा जमा करना बंद कर दिया. अपना जमा पैसा पाने के लिये शिकायत लेकर पीडि़त बिछिया थाना पहुंचे. थाना प्रभारी बिछिया मनीष उपाध्याय का कहना है कि जांच की जा रही है.
