दक्षिण कोरिया ने बंगलादेश को, मलेशिया ने चीनी ताइपे को हराया

राजगीर (बिहार) 01 सितंबर (वार्ता) दक्षिण कोरिया ने सोमवार को बंगलादेश को हराकर एशिया कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। वहीं मलेशिया की टीम ने चीनी ताइपे को एकतरफा मुकाबले में 15-0 से रौंदा।

आज यहां बिहार स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी हॉकी स्टेडियम, खेले गये क्वार्टर फाइनल के ग्रुप बी में दक्षिण कोरिया ने बंगलादेश को 5-1 के विशाल अंतर से पराजित कर सुपर फोर में अपनी जगह पक्की कर ली है।

मैच की शुरुआत से ही दक्षिण कोरियाई टीम ने अपनी आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। टीम के स्टार खिलाड़ी डेन सोन ने शानदार मैदानी गोल दागकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। इसके दो मिनट बाद ही कोरिया ने पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल दागकर टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया।

इसके बाद दूसरे क्वार्टर में भी दक्षिण कोरिया का दबदबा बना रखा 16वें मिनट में सिंगबू ली ने मैदानी गोल दागकर स्कोर 3-0 कर दिया। इसके बाद 22वें मिनट में सेयोंग ओह ने चौथा गोल दागकर स्कोर 4-0 पहुंचा दिया। इसी दौरान 22वें मिनट में ही शोहानुर शोबुज ने पेनाल्टी कॉर्नर पर बंगलादेश की टीम के लिए गोल किया ।

मैच के अंतिम क्षणों में दक्षिण कोरिया ने उन्हें मिले पेनाल्टी स्ट्रोक को अनुभवी खिलाड़ी जिहुन यांग ने गोल दागकर 5-1 के स्कोर के साथ अपनी टीम की जीत पक्की कर दी।

वहीं एक अन्य मैच में मलेशिया ने चीनी ताइपे को एकतरफा मुकाबले में 15-0 से हराया। मलेशिया के लिए अखिमुल्लाह अनुआर ने पांच, अशरान हामसानी ने चार, सुमंत्रि नोरस्याफिक ने तीन गोल किये। इसके अलावा आइमान रोजेमी, अबू कमाल अजराई, एंडीवाल्फियन ने 1-1 गोल किये।

मलेशिया ने मैच की आक्रामक शुरुआत की। पहले क्वार्टर में मलेशिया के लिए अनुआर अखिमुल्लाह और हामसानी अशरान ने गोल दागे। इसके बाद दूसरे क्वार्टर में अखिमुल्लाह ने लगातार दो गोल किये। नोरस्याफिक सुमंत्रि और अबू कमाल अजराई ने भी गोल कर स्कोर 8-0 कर दिया। तीसरा क्वार्टर में हामसानी अशरान और अखिमुल्लाह ने गोल किये। चौथा क्वार्टर में सुमंत्रि, रोजेमी और एंडीवाल्फियन ने एक-एक गोल कर अपनी टीम को 15-0 से ऐतिहासिक जीत दिला दी।

 

Next Post

कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल भारत में लेकर आया आधुनिकतम तौमाई® रोबोटिक सर्जरी सिस्टम

Mon Sep 1 , 2025
इसे लाकर अस्पताल ने रोबोटिक सर्जरी प्रोग्राम को मज़बूत किया है और मरीज़ों की देखभाल को उन्नत किया है मुंबई, कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल ने आज तौमाई® रोबोटिक सर्जरी सिस्टम शुरू करने की घोषणा की है। यह उन्नत सर्जिकल सिस्टम भारत में पहली बार स्थापन की जा रही है। रोबोटिक्स […]

You May Like