खंडेलवाल के भाजपा अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर चलाई आतिशबाजी

ग्वालियर । भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के अध्यक्ष के रूप में हेमंत खंडेलवाल के निर्विरोध निर्वाचित होने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार की रात मुखर्जी भवन पर मिष्ठान वितरित कर आतिशबाजी चला कर अपनी खुशी जाहिर की।

इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कहा कि हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में पार्टी नई ऊंचाई प्राप्त करेगी। कार्यकर्ता नए जोश और नई उमंग के साथ पार्टी और प्रदेश को आगे बढ़ाने में योगदान देंगे। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष कनवर किशोर मंगलानी, राजू सेंगर, धर्मेंद्र सिंह कुशवाहा, महेंद्र सोलंकी, रमेश सेन, सुघर सिंह पवैया, अनिल सांखला, जिला महामंत्रीगण विनोद शर्मा, विनय जैन, राजू पलैया, पार्षद भगवान सिंह कुशवाहा, विकास साहू, मंडल अध्यक्ष विनय शर्मा, कौशलेंद्र राजावत, अमर कुटे, महेश भदौरिया, प्रवीण भारद्वाज, शिव सिंह यादव, विक्की शर्मा, भारत शाक्य, नारायण पिरोनिया, मनीष माझी, शाहरुख खान उपस्थित रहे

Next Post

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पटवारी के ऊपर दर्ज एफआईआर निरस्त करने कांग्रेस ने दिया ज्ञापन

Wed Jul 2 , 2025
सीधी। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के विरुद्ध पुलिस थाना मुंगावली जिला अशोकनगर में दर्ज झूठी एफआईआर को निरस्त करने की मांग को लेकर पुलिस महानिदेशक के नाम का ज्ञापन पुलिस अधीक्षक सीधी को सौंपा। ज्ञापन […]

You May Like

Play sound