अंबेश्वर महादेव पर 7 दिवसीय रूद्र चंडी महायज्ञ 12 तक

बागली। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी संत गोविंद दास बाबा की शिष्या साध्वी सिया दास के सानिध्य में चमत्कारिक देवस्थान भैसुडा पर्वत पर सप्त दिवसीय रूद्र चंडी महायज्ञ 12 मई सोमवार तक होगा। यज्ञ आचार्य पंडित रवि त्रिवेदी के आचार्य तत्व में यज्ञ संपन्न होगा उक्त जानकारी माहत्यागी बाबा की शिष्या साध्वी सिया दास ने दी उल्लेखनीय की यह चमत्कारी देव स्थल पहाड़ पर स्थित भैसुडा पर्वत के मध्य स्थित एक विशाल आम के पेड़ वृक्ष की जड़ से प्राकृतिक रूप से निकली जलधारा गोमुख से होते हुए यहां स्थित प्राचीन अंबेश्वर महादेव शिवलिंग पर अनवरत रूप से जलाभिषेक करती है गोमुख से निकलते इस पवित्र जल मे आम जैसा स्वाद आता है। स्थानीय बुजुर्ग बताते हैं कि विशाल आम वृक्ष से निकलने वाले इस जल से प्यास संतृप्ती के साथ-साथ कई प्रकार के पेट संबंधी रोग तक मिट जाते हैं। आज मंगलवार से इस पवित्र महादेव स्थान पर रूद्र चंडी महायज्ञ का आयोजन जन सहयोग व सहयोग से शुरू हो रहा है। 7 दिन तक चलने वाले इस यज्ञ में दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन लाभ लेने और पवित्र जल ग्रहण करने आएंगे।

Next Post

50 लाख की रिश्वत मामले में पटवारी सस्पेंड,तहसीलदार के खिलाफ जांच का आदेश

Mon May 5 , 2025
इंदौर। कलेक्टर ने 50 लाख के रिश्वत मांगने के मामले में  भांग्यां के पटवारी को सस्पेंड कर दिया। वहीं नायब तहसीलदार के खिलाफ जांच करने के आदेश एसडीएम को दिए है। मामला इस प्रकार है कि इंदौर उज्जैन रोड पर एक होटल व्यवसाई की जमीन के नामांतरण प्रकरण से जुड़ा […]

You May Like