महू:प्रदेश के जेल महानिदेशक (डीजी जेल) वरुण कपूर शुक्रवार को महू उप जेल पहुंचे. इस दौरान उन्होंने जेल परिसर का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान बंदियों की व्यवस्थाएं, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, भोजन व्यवस्था एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की गई.
इस दौरान जेल डीजी ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. निरीक्षण के समय जेल अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे. निरीक्षण के दौरान डीजी जेल ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाएं देखीं तथा कैदियों और जेल स्टॉफ से चर्चा कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली
