रील बना दिखाई गुंडई, पुलिस ने निकाली हेकड़ी

जबलपुर। लाइक-व्यू पाने और बदमाशी चमकाने युवक ने हथियारों के साथ रील बनाई और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। जिसकी भनक लगते ही पुलिस सक्रिय हुई और आरोपी को दबोच लिया। जिसके बाद आम्र्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। बदमाश की पुलिस ने हेकड़ी निकाली। जिसके बाद वह हाथ जोड़कर माफी मांगते नजर आया।

टीआई राजकुमार खटीक ने बताया कि कमलेश गौड 21 वर्षीय निवासी उमरिया लालमाटी ने सोशल मीडिया पर 302 के नाम से आईडी बनाई। इस आईडी पर उसने तलवार, फरसा समेत अन्य हथियारों के साथ अपनी वीडियो बनाई वायरल कर दी। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि वे मजदूरी करता है । लाइक, व्यू और कमेंट्स पाने उसने हथियारों के साथ फोटो और वीडियो बनाकर वायरल किए गए थे। आरोपी की घर की तलाशी के दौरान तलवार, बाइक गिरयर से बना हथियार जब्त कर लिया है। पुलिस ने आपत्तिजनक वीडियो हटवाने के साथ उसे पुन: ऐसा न करने की हिदायत दी बल्कि आरोपी से हाथ जोड़कर माफी भी मंगवाई।

Next Post

देवताल में आवारा श्वानों का आतंक, बालिका को काटा

Fri Feb 6 , 2026
जबलपुर। रानी दुर्गावती वार्ड अंतर्गत देवताल हितकारिणी स्कूल के सामने आवारा श्वानों का आतंक व्याप्त है। राह चलते स्कूली बच्चों को, राहगीरों को, विशेष कर महिलाओं को अचानक से हमला कर घायल कर रहे हैं। श्वानों ने अब एक बालिका पर अटैक करते हुए उसे काट लिया। जानकारी के मुताबिक […]

You May Like