घर से निकलते ही मोटरसाइकिल चढ़ते ही हेलमेट जरुर लगाऐं: प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट

सिंगरौली:नालसा की कार्ययोजना अनुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिंगरौली श्री अतुल कुमार खंडेलवाल के निर्देश में व सचिव श्री मनोरम तिवारी के मार्गदर्शन में एवं तहसील सरई न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्रीमती निरंजना योगेश मालवीय के नेतृत्व व पैरालीगल वालेटियर शिवप्रसाद साहू द्वारा 19 जुलाई को ग्राम पंचायत पुरैल मे विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि बतौर श्रीमती निरंजना योगेश मालवीय मंचासीन रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनो को सम्बोधित करते हुए निःशुल्क विधिक सेवाओं की जानकारी देते हुए अन्य कानूनी जानकारियां दी। नशा से दूरी है जरुरी नशा न करने की सलाह दी गई, उन्होंने कहा कि नशा नाश का जड़ है, नशा करने वाले व्यक्ति का समाज मे कोई अस्तित्व नही रहता, नशे के हलात मे लोग कभी कभी भूल कर बैठते है और अपराध घटित हो जाता है। युवा पीढी आज बहुत ज्यादा नशे के लत मे फसते जा रहे हैं, उनका घर बिखर रहा, परिवार टूट रहा है,मां बहनों का घर बिगड़ रहा, नशा ही समाज की बुराई है।आगे उन्होंने शिक्षा की जानकारी देते हुए कहा कि शिक्षा आज बहुत जरूरी है हम चाहेंगे कि सभी माताऐं बहने अपने-अपने बच्चों को अच्छा संस्कार और अच्छी शिक्षा जरूर दें, नशा से दूरी बनाये और अपराधों से कोसों दूर रहे।

मोटर एक्ट से संबंधित दी गई कानून की जानकारी

न्यायाधीश महोदय ने कहा कि आज के समय मे सबसे ज्यादा मोटरसाइकिल से दुर्घटना हो रही है, हेलमेट न पहनने की वजह बन रहा है, जबकि हेलमेट आपकी सुरक्षा कवच का काम करता है, हेलमेट पहनने से धूल, डस्ट, कीडें माकोडों को भी आंख मे नही पडते हैं यहा तक कि हेलमेट पहनने से फिसलना गिरना व अचानक दूर्घटना में बहुत सहयोगी होता है। सिर बच गया तो मानो जीवन बच गया, मानव जीवन अनमोल है इसे बचा के चलो, खुद बचो और दूसरे को बचाओं।

यही जीवन का उद्देश्य है। आप घर से जब निकलते है तो आपके पीछे आपका कोई इन्तजार कर रहा होता है, इतना जरुर ध्यान मे रखते हुए गाडी चलाए, “स्लो ड्राइव इज लांग लाइफ”, धीरे चले सुरक्षित रहे।कार्यक्रम का संचालन पीएलव्ही शिवप्रसाद साहू द्वारा किया गया। वहीं कार्यक्रम समापन की घोषणा समाजिक कार्यकर्ता संतोष द्विवेदी द्वारा किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत /सचिव गणमान्य नागरिक, पुलिस चौकी बरका प्रभारी सहित नायब नाजिर सरई कोर्ट उपस्थित रहे।

Next Post

अर्चना जायसवाल AICC की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में नेशनल कोऑर्डिनेटर नियुक्त

Tue Jul 21 , 2026
छतरपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने संगठनात्मक विस्तार के तहत पहली बार अखिल भारतीय स्तर पर ओबीसी महिला विंग का गठन किया है। इस नई कार्यकारिणी में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अर्चना जायसवाल को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में नेशनल कोऑर्डिनेटर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं […]

You May Like