ट्रंप ने माइक वाल्ट्ज को संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत नामित किया

न्यूयॉर्क, 02 मई (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को अपने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइक वाल्ट्ज को संयुक्त राष्ट्र में अगला अमेरिकी राजदूत नामित किया।

श्री ट्रंप ने कल सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, “अंतरिम अवधि में, विदेश मंत्री मार्को रुबियो विदेश विभाग में अपना मजबूत नेतृत्व जारी रखते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के रूप में भी काम करेंगे।”

पहले की मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, श्री वाल्ट्ज और उनके डिप्टी एलेक्स वोंग दोनों के व्हाइट हाउस में गुरुवार को अपने वर्तमान पद से इस्तीफा देने की उम्मीद है।

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत के रूप में श्री वाल्ट्ज के नामांकन के लिए सीनेट की पुष्टि की आवश्यकता है।

श्री ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत के रूप में रिपब्लिकन एलिस स्टेफनिक के अपने नामांकन को 27 मार्च को वापस ले लिया। संयुक्त राष्ट्र में पूर्व अमेरिकी राजदूत लिंडा थॉमस-ग्रीनफील्ड ने 20 जनवरी को अपना कार्यालय छोड़ दिया, जब श्री ट्रंप ने अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभाला।

Next Post

धीमे सर्वर की भेंट चढ़ रहा संपदा: 2 का पोर्टल

Fri May 2 , 2025
  जबलपुर। अनुमान लगाया जा रहा था कि हाल ही में राज्य सरकार द्वारा चालू किया गया संपदा :2 का पोर्टल अपनी संपत्तियों की रजिस्ट्री कराने वालों के लिए मददगार साबित होगा और समय की बचत के साथ उन्हें अपनी-अपनी संपत्तियों की रजिस्ट्रियां कराने में आसानी होगी, लेकिन फिलहाल ऐसा […]

You May Like