पिकनिक मनाने जा रहे थे, छोटा हाथी पलटा, दर्जन भर घायल 

जबलपुर‌। कुंडम थाना अंतर्गत जैतपुरी गांव के पास तेज रफ्तार छोटा हाथी पलट गया। हादसा उस वक्त हुआ जब रद्दी चौकी से 15 से 20 लोग छोटा हाथी में सवार होकर खुदरी डैम पिकनिक मनाने जा रहे थे। हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आ रही है कि सभी लोग आजाद नगर वार्ड रद्दी चौकी के रहने वाले हैं। छोटा हाथी क्रमांक एमपी 20 जीए 9127 में क्षमता से अधिक लोग सवार थे। वाहन के पलटने से मौके पर चीख पुकार मच गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकाला और उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घायलों में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हैं।

Next Post

बिना रायल्टी हाईवा में ढुल रही थी रेत

Thu Jan 1 , 2026
जबलपुर। बरगी पुलिस ने सालीवाड़ा वन डिपो के सामने घेराबंदी कर बिना रायल्टी मुरूम का अवैध परिवहन करते हुये हाईवा चालक को पकड़ा। हाईवा मुरूम सहित जप्त की गई। बरगी थाना प्रभारी परिवीक्षाधीन डी.एस.पी. हेमंत कुमार ने बताया सालीवाड़ा वन डिपो के सामने हाईवा क्रमांक एमएच 30 बीडी 3164 में […]

You May Like