बिना रायल्टी हाईवा में ढुल रही थी रेत

जबलपुर। बरगी पुलिस ने सालीवाड़ा वन डिपो के सामने घेराबंदी कर बिना रायल्टी मुरूम का अवैध परिवहन करते हुये हाईवा चालक को पकड़ा। हाईवा मुरूम सहित जप्त की गई। बरगी थाना प्रभारी परिवीक्षाधीन डी.एस.पी. हेमंत कुमार ने बताया सालीवाड़ा वन डिपो के सामने हाईवा क्रमांक एमएच 30 बीडी 3164 में मुरूम लोड थी जिसे रोककर हाईवा चालक अजय कुमार भूइयां पिता लक्ष्मण भुइंया 28 वर्ष निवासी पिपरिया बरगी को पकड़ा गया। पूछताछ करने पर नर्मदा नदी पुल के पास से मुरूम लोड कर बरगी लाना बताया, रायल्टी के सम्बंध में पूछने पर कोई कागजात न होना बताते हुये बताया कि झण्डू कम्पनी के मैनेजर संतोष के कहने पर नर्मदा पुल के पास से मुरूम भरकर बेचने लाना बताया। आरोपी के कब्जे से हाईवा मुरूम सहित जप्त करते हुये खनिज अधिनियम, मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।

Next Post

मातम में बदली नए साल की खुशियां, युवक ने लगाई फांसी 

Thu Jan 1 , 2026
जबलपुर। पाटन थाना अंतर्गत थापक मोहल्ला में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया इसका फिलहाल पता नहीं चल सका हैं। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की छानबीन कर रही है। वही इस घटना से नए साल की खुशियां मातम […]

You May Like