सामूहिक दुष्कर्म पीड़ितों से मिले उमंग सिंघार

बालाघाट। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आज सुबह बालाघाट जिले का दौरा किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे केवल सामूहिक दुष्कर्म पीड़ितों और उनके परिजनों से मिलने आए हैं। बाद पीड़ित पक्ष से भेंट के बाद वह नागपुर के लिए रवाना हो गए। इस बीच

सिंघार ने सर्किट हाउस में कलेक्टर मृणाल मीणा और एसपी नगेन्द्र सिंह से मुलाकात की। उन्होंने कांग्रेस विधायकों और सामाजिक संगठनों से भी घटना की जानकारी ली।

घटना 23 अप्रैल की रात हट्टा थाना क्षेत्र में हुई। सात आरोपियों ने तीन नाबालिग और एक बालिग आदिवासी युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने पहले समझौते का प्रयास किया और सात लाख रुपए का प्रलोभन दिया।

25 अप्रैल को हट्टा थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई। पुलिस ने तीन घंटे में ही सभी सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Next Post

साइबर फ्रॉड से कैसे बचे ? नवभारत की खास मुलाकात राजेश दंडोतिया से

Wed Apr 30 , 2025
इंदौर: देश और प्रदेश के साथ ही इंदौर में साइबर संबंधी अपराध के ग्राफ में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. वहीं देशभर में साइबर कॉप के नाम से पहचान रखने वाले एडीसीपी राजेश दंडोतिया साइबर अपराध के प्रति लोगों को जागरूक करने में जी-जान से जुटे हैं. साइबर […]

You May Like