
जबलपुर। पाटन थाना अंतर्गत थापक मोहल्ला में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया इसका फिलहाल पता नहीं चल सका हैं। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की छानबीन कर रही है। वही इस घटना से नए साल की खुशियां मातम में बदल गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस ने बताया कि मेघराज चौधरी 45 वर्ष निवासी थापक मोहल्ला पाटन ने सूचना दी कि उसका छोटा भाई चंदू चौधरी 42 वर्ष उसके यहॉ खाना खाता है जो आज सुबह 10 बजे वह अपने भाई चंदू को खाना देने के लिये चंदू के घर गया, 1-2 बार आवाज लगाया जवाब न मिलने पर दरवाजा खोलकर देखा चंदू छत के पंखे में कपडे से फांसी लगाकर मृत अवस्था में लटका था।
