मंगलवार को पूर्ण चंद्र ग्रहण

नयी दिल्ली, 02 मार्च (वार्ता) दुनिया के कई देशों में मंगलवार शाम को पूर्ण चंद्रग्रहण लगेगा, जो भारत के पश्चिमी हिस्से के कुछ स्थानों को छोड़कर लगभग सभी स्थानों पर दिखायी देगा।

खगोल विज्ञान केंद्र ने बताया कि देश के ज्यादातर हिस्सों में चंद्र ग्रहण का आखिरी चरण दिखायी देगा। देश के पूर्वोत्तर क्षेत्र और अंडमान तथा निकोबार द्वीप समूह में चाँद थोड़ा पहले उग जाएगा, इसलिए वहाँ के लोग पूर्ण चंद्रग्रहण देख पाएंगे।

भारतीय समयानुसार, चंद्र ग्रहण अपराह्न 3:20 बजे पर शुरू होगा और शाम 6:48 बजे पर समाप्त हो जाएगा। लेकिन ‘पूर्ण चंद्र ग्रहण’ की शुरूआत अपराह्न 4:34 बजे से होगी और समाप्ति 5:35 बजे पर होगी।

चंद्र ग्रहण पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर और उत्तरी तथा दक्षिणी अमेरिका में भी दिखायी देगा।

उल्लेखनीय है कि भारत में दिखने वाले अगला चंद्र ग्रहण छह जुलाई 2028 को घटित होगा, जो कि आंशिक चंद्र ग्रहण होगा। इसके अलावा इससे पहले भारत में चंद्र ग्रहण सात-आठ सितंबर 2025 को दिखा था, जो कि पूर्ण चंद्र ग्रहण था।

Next Post

पीसीबी से पाकिस्तान टूर में बदलाव की कोई जानकारी नहीं मिली: बीसीबी

Mon Mar 2 , 2026
ढाका, 02 मार्च (वार्ता) बंगलादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने सोमवार को कहा कि उसे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) से तय कार्यक्रम के अनुसार आगामी बंगलादेश टूर में बदलावों के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है, जबकि मीडिया में सीरीज के लेकर अटकलें जारी हैं। बीसीबी क्रिकेट ऑपरेशंस के […]

You May Like

मनोरंजन