आतिशी ने उपराज्यपाल को सौंपा इस्तीफ़ा

नयी दिल्ली 09 फ़रवरी (वार्ता) दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की हार के बाद मुख्यमंत्री आतिशी ने आज अपना इस्तीफा राज्यपाल वीके सक्सेना को सौंप दिया।

सुश्री आतिशी ने आज यहां उपराज्यपाल से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंप दिया।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में शनिवार को हुई मतगणना में भाजपा ने बहुमत के आंकड़े को हासिल किया है। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी को 70 में से 22 सीटें मिलीं, जबकि भाजपा ने 48 सीटों पर जीत हासिल की है।

वहीं दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने सातवीं विधानसभा को भी भंग कर दिया है।

Next Post

सोना‌, चांदी में तेजी

Sun Feb 9 , 2025
इंदौर, 09 फरवरी (वार्ता) सप्ताहांत सोना एवं चांदी में तेजी दर्ज की गई। सप्ताहांत सोना 2000 रुपये तथा चांदी 1500 रुपये बढ़कर बिकी। कारोबार की शुरुआत में सोना 84000 रुपये पर खुलने के बाद शनिवार के दिन 86000 रुपये प्रति दस ग्राम होकर थमा। चांदी में व्यापार की शुरुआत 93700 […]

You May Like

मनोरंजन