अवैध कालोनियो के खिलाफ दर्ज कराओ FIR

रीवा:नगर निगम आयुक्त डा सौरभ सोनवणे ने अवैध कालोनियो को लेकर अधिकारियों की बैठक ली. कालोनाइजरों द्वारा सार्वजनिक प्रयोजनों हेतु आवश्यक रिक्त भूमि न छोड़े जाने पर अब तक की गई कार्यवाही की समीक्षा की गई. निगम आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि द्वितीय नोटिस के पश्चात जिन मामलों की समय-सीमा पूरी हो चुकी है, उनमें विधिसम्मत डिमांड एवं वसूली की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए. साथ ही, वर्ष 2016 के बाद अस्तित्व में आई अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध सूचना प्रकाशन के पश्चात एफआईआर हेतु सूचना पत्र जारी करने के निर्देश भी दिए गए.

कंपाउंडिंग की कार्यवाही में गति लाने पर जोर देते हुए निगम आयुक्त ने कहा कि जो कमर्शियल भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं, उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए आवश्यकतानुसार अवैध निर्माण गिराने की कार्रवाई की जाए. इसके साथ ही आयुक्त डॉ. सोनवणे ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वैध घोषित की गई कॉलोनियों में विकास शुल्क की राशि वसूली की प्रक्रिया को भी प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाए, ताकि नगर के नियोजित विकास में बाधा न आए. बैठक में कार्यपालन यंत्री एचके त्रिपाठी, राजेश सिंह, उपायुक्त प्रकाश द्विवेदी, एमएस सिद्दीकी, सहायक यंत्री एसके गर्ग, पीएन शुक्ला, अम्बरीश सिंह, अभिनव चतुर्वेदी, स्वास्थ्य अधिकारी मुरारी कुमार सहित उपयंत्री मौजूद रहे.

Next Post

राजवाड़ा में होने वाली कैबिनेट बैठक का कलेक्टर-कमिश्नर ने निरीक्षण किया

Sat May 17 , 2025
इंदौर :राजबाड़ा में आगामी 20 मई को कैबिनेट की बैठक प्रस्तावित है । तैयारियों के सिलसिले में आज वरिष्ठ अधिकारियों ने राजबाड़ा कार्यक्रम स्थल का भ्रमण किया और तैयारियों को अंतिम रूप दिया। इस दल में कमिश्नर दीपक सिंह,कलेक्टर आशीष सिंह, पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ,नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा […]

You May Like