इंदौर :राजबाड़ा में आगामी 20 मई को कैबिनेट की बैठक प्रस्तावित है । तैयारियों के सिलसिले में आज वरिष्ठ अधिकारियों ने राजबाड़ा कार्यक्रम स्थल का भ्रमण किया और तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
इस दल में कमिश्नर दीपक सिंह,कलेक्टर आशीष सिंह, पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ,नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा और अन्य अधिकारी शामिल रहे ।
