सेबी की अनुमति बिना निवेशकों से ठगी, कई दस्तावेज जब्त

इंदौर: टीआई मॉल के पास संचालित फर्जी एडवाइजरी कंपनी “धनलक्ष्मी” पर क्राइम ब्रांच ने छापा मारकर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मुरैना निवासी एक व्यक्ति की शिकायत के आधार पर की गई, जिसने कंपनी के झांसे में आकर शेयर मार्केट में निवेश किया था.शिकायतकर्ता को पहले फर्जी प्रॉफिट स्टेटमेंट भेजकर भरोसे में लिया गया, लेकिन जब उसने राशि निकालनी चाही तो कंपनी ने संपर्क तोड़ दिया.

क्राइम ब्रांच ने मौके से कंप्यूटर, छह मोबाइल, बैंक पासबुक और एटीएम कार्ड जब्त किए हैं. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सचिन और आलोक के रूप में हुई है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ये पिछले एक साल से बिना सेबी की अनुमति के कंपनी चला रहे थे और अब तक कई लोगों से लाखों रुपए की ठगी कर चुके हैं. पुलिस अन्य सहयोगियों से पूछताछ कर रही है. मामले में क्राईम ब्रांच शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर वितृत जानकारी देंगी.

Next Post

ग्वालियर रेल्वे स्टेशन विश्वस्तरीय रूप में नजर आएगा

Sat May 17 , 2025
ग्वालियर: आने वाले दिनों में ग्वालियर रेल्वे स्टेशन एक नए आधुनिक और विश्वस्तरीय रूप में नजर आएगा। न केवल इमारत का नया लुक होगा बल्कि सुविधाएं भी यात्रियों के अनुभव को बदल देंगी। एयरपोर्ट जैसी इमारत .अत्याधुनिक वेटिंग एरिया. क्लीन और ग्रीन एनवायरनमेंट नए रेलवे स्टेशन भवन की पहचान होगी। […]

You May Like