कीव पर रूस के हवाई हमले में 12 लोग घायल

कीव, 24 अप्रैल (वार्ता) यूक्रेन की राजधानी कीव पर गुरुवार सुबह रूस के हवाई हमले में कम से कम 12 लोग घायल हो गए। यहां के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने यह जानकारी दी।

मेयर ने टेलीग्राम पर कहा, “शत्रु के हमले से सबसे ज्यादा नुकसान स्वियातोशिन्स्की जिले को हुआ है।” उन्होंने आगे कहा कि सभी पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मेयर ने बताया कि इंटरसेप्ट किए गए प्रोजेक्टाइल के मलबे ने मध्य शेवचेनकिव्स्की जिले और पश्चिमी स्वियातोशिन्स्की जिले में गैर-आवासीय इमारतों को नुकसान पहुंचाया है और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

Next Post

साढ़े आठ लाख के जेवर समेत तीन नकबजन पकड़ाए

Thu Apr 24 , 2025
जबलपुर: क्राइम ब्रांच एवं गोराबाजार पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए सूने मकान का ताला तोडक़र चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले तीन नकबजन गिरफ्तार किए जिनके कब्जे से चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग साढे आठ लाख रूपये एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल जप्त किए […]

You May Like