भोपाल: मंदिर परिसर में फांसी पर लटका मिला युवक जांच जारी

भोपाल: राजधानी के छोला थाना क्षेत्र स्थित उड़िया बस्ती में मंगलवार सुबह एक 20 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान अंशु वानखेड़े के रूप में हुई है, जो होटल में हाउसकीपिंग का काम करता था। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।मिली जानकारी के अनुसार, अंशु अक्सर रात में दोस्तों के घर सोता था और सोमवार देर रात भी वह घर से निकला था। मंगलवार सुबह करीब 5 बजे एक पड़ोसी ने मंदिर के पास पेड़ से उसका शव लटका देखा और पुलिस को सूचना दी।

छोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस फिलहाल आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। उनका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मृतक के मोबाइल व कॉल डिटेल्स की जांच के बाद ही आत्महत्या की असली वजह सामने आ पाएगी। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।

Next Post

वाटर प्लस सर्वे 10 अप्रैल के बाद हो सकता है शुरू

Tue Apr 8 , 2025
स्वच्छ सर्वेक्षण के संपन्न हुए पहले चार चरण भोपाल :स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 के चार चरणों का सर्वे पूरा हो चूका है, जिसके बाद पांचवे चरण का वाटर प्लस सर्वे10 अप्रैल के बाद कभी भी शुरू हो सकता है.होने वाला सर्वे 1200 अंकों का होगा जिसमे 200 अंक ओडीएफ प्लस प्लस (++) […]

You May Like