
भोपाल। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा कार्यकर्ताओं को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘सेवा प्रकल्प’ कार्यालय का शुभारंभ 14 अप्रैल को सायं 5 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल और उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल शामिल होंगे।
प्रदेश संयोजक डॉ. विशाल सिंह बघेल के अनुसार, इस पहल के तहत जरूरतमंद कार्यकर्ताओं को त्वरित चिकित्सा सहायता, विशेषज्ञों से स्वास्थ्य परामर्श तथा प्राथमिक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री सहायता कोष व स्वेच्छा अनुदान के माध्यम से आर्थिक सहयोग भी सुनिश्चित किया जाएगा।
प्रकल्प के अंतर्गत आयुष्मान भारत सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी और समस्याओं का समाधान किया जाएगा। गंभीर बीमारियों को प्राथमिकता दी जाएगी। आवेदन प्रक्रिया सरल व पारदर्शी रखी गई है तथा सभी प्रकरणों की ट्रैकिंग होगी। जानकारी बूथ स्तर तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया और मोबाइल एप का भी उपयोग किया जाएगा।
