मनोज तिवारी निभाएंगे भगवान परशुराम का रोल, रामलीला में देंगे संस्कार और सच्चाई का संदेश

भोजपुरी के सुपरस्टार और भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने हाल ही में खुलासा किया है कि वह लव कुश रामलीला समिति के मंच पर भगवान परशुराम की भूमिका निभाएंगे और यह कार्यक्रम 28 सितंबर को होगा।

नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली से भाजपा सांसद और भोजपुरी के मशहूर एक्टर मनोज तिवारी इस बार रामलीला मंचन में भगवान परशुराम की भूमिका निभाने जा रहे हैं। उन्होंने यह जानकारी हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में साझा की। मनोज तिवारी ने लव कुश रामलीला कमेटी के संचालकों के साथ अपनी मुलाकात में बताया कि 28 सितंबर के आस-पास दिल्लीवासियों को वो भगवान परशुराम के रूप में मंच पर देखने को मिलेंगे।

दरअसल, मनोज तिवारी ने इस अवसर पर देशभर की रामलीला कमेटियों से खास अपील की कि वे रामलीला की स्क्रिप्ट तैयार करते समय प्राचीन तथ्यों का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने जोर देकर कहा कि रामलीला का मंचन इतिहास और संस्कृति की सच्चाई पर आधारित होना चाहिए। उनका कहना था, “राम केवल एक पात्र नहीं, बल्कि हमारी सभ्यता और संस्कारों का प्रतीक हैं। हमें रामलीला में तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर प्रस्तुत नहीं करना चाहिए।”

Next Post

शेयर बाजारों में गिरावट, आईटी सेक्टर ने बनाया दबाव

Mon Sep 15 , 2025
मुंबई 15 सितंबर (वार्ता) अमेरिका में फेडरल रिजर्व की बैठक से पहले सोमवार को भारतीय शेयर बाजार सपाट खुले। सप्ताह के पहले दिन बाजार में जहां आईटी, फार्मा वित्तीय सेवा और स्वास्थ्य सेक्टरों की कंपनियों के शेयरों में बिकवाली हावी रही वहीं ऑटो, बैंकिंग और रियलिटी सेक्टरों में निवेशक लिवाल […]

You May Like