.
बैतूल। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर रविवार को बैतूल में सर्व सेन समाज कल्याण एवं विकास समिति द्वारा श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया और उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।
अपने संबोधन में खण्डेलवाल ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर का जीवन सामाजिक न्याय, समरसता और वंचित वर्गों के उत्थान को समर्पित रहा। उनके विचार और कार्य आज भी समाज को दिशा देने का काम करते हैं।
इस अवसर पर विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पार्वती बाई बारस्कर, भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार सहित अनेक जनप्रतिनिधि, समाज के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में कर्पूरी ठाकुर के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।
