जयंत सागर महाराज का चातुर्मास 

टीकमगढ़। पारसनाथ दिगंबर जैन बाजार मंदिर में मुनि सौम्य सागर और मुनि जयंत सागर महाराज का चातुर्मास प्रारंभ हुआ है। मंगलवार को दोपहर 3 बजे जैन समाज द्वारा मंगल कलश की स्थापना की गई।

धर्म प्रभावना समिति के अध्यक्ष नरेंद्र जनता ने चातुर्मास के महत्व को समझाया। जैन साधु इस दौरान एक स्थान पर रहकर तप, साधना और धर्म ध्यान करते हैं। वर्षा ऋतु में छोटे छोटे जीवों की रक्षा के लिए यह परंपरा की जाती है। साधु इस दौरान यात्रा नहीं करते, जिससे जीवों की हिंसा न हो।

Next Post

विधायक पुत्र पर मारपीट और धमकी के आरोप, MLA ने बताया निराधार

Wed Jul 16 , 2025
टीकमगढ़। भोपाल में एक डंपर ड्राइवर ने आरोप लगाया है कि टीकमगढ़ के कांग्रेस विधायक यादवेंद्र सिंह के बेटे और उसके गनमैन ने उससे मारपीट की और जातिसूचक शब्द कहते हुए धमकाया भी। ड्राइवर का आरोप है कि थाने में भी उसे कई घंटे तक बैठाया गया, मेडिकल रिपोर्ट में […]

You May Like