
जबलपुर। उजारपुरवा में प्रतिबंधित चायनीज मांझा बिक रहा था। भनक लगते ही लार्डगंज पुलिस ने दबिश देकर अवैध रूप से चायनीज मांझा बेचने वाले दुकान संचालक को गिरफ्तार कर लिया।
टीआई नवल सिंह आर्य ने बताया कि राजा पतंग वाले के यहां गली नम्बर 4 उजारपुरवा में दबिश दी गई जहां दुकान संचालक सुनील साहू पिता कमल साहू 39 वर्ष निवासी गली नम्बर 4 उजारपुरवा, अपनी दुकान में प्रतिबंधित चायनीज मांझा अत्याधिक मात्रा में बेचने के लिये रखे मिला। जिसे जप्त करते हुये पूछताछ करने पर कोतवाली स्थित अलीम पतंग दुकान वाले मोह. हिदायत से उक्त प्रतिबंधित चायनीज मांझा 7 हजार रूपये में खरीदना बताया। कोतवाली स्थित अलीम पंतग वाले की दुकान में दबिश दी गयी जहॉ मोह. हिदायत 50 वर्ष निवासी मोतीनाला बडी मदार टेकरी हनुमानताल, मिला जिसने पूछताछ करने पर उक्त चायनीज मांझा बेचना स्वीकार किया।
