गुंडा बन रहा है…कहते हुए सैलून दुकान संचालक को मारा चाकू 

जबलपुर। रांझी थाना अंतर्गत सुभाष नगर झंडा चौक के पास तीन बदमाशों ने सैलून दुकान संचालक के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद बहुत बड़ा गुंडा बन रहा है कहते हुए चाकू मार कर भाग गए।

पुलिस ने बताया कि दिनेश उर्फ सिद्धार्थ सेन 21 वर्ष निवासी नगर निगम के पास अधारताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह खेरमाई मंदिर के पास सैलून की दुकान चलाता है। सुभाष नगर झंडा चौक के पास मोटर सायकल में तीन लड़के आये और बोले कि बहुत बड़ा गुण्डा बन रहा है, वह तीनों को नहीं पहचानता है, एक लड़के ने चाकू निकाला एवं जान से मारने की नियत से चाकू से हमलाकर पेट के दाहिने तरफ कमर के उपर चोट पहुॅचा दी अन्य दोनों लड़कों ने हाथ मुक्कों से मारपीट की। तीनों जान से मारने की धमकी देते हुये मोटर सायकल से भाग गये। तीनों की उम्र 20-25 वर्ष होगी।

Next Post

महिला के खाते से उड़ाए 98 हजार 

Tue Jan 13 , 2026
जबलपुर। गढ़ा निवासी एक महिला के खाते से साइबर ठग ने 98 हजार रुपए उड़ा लिए। पुलिस ने बताया कि निकिता जैन 42 वर्ष निवासी के.जी.बोस नगर गढ़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके मोबाइल में पैसे निकलने के मैसेज आये, उसने मोबाइल पर आये मैसेज चैक किये तीन बार […]

You May Like