बस स्टैंड पर भडक़ी आग,कचरे के ढेर से उठीं लपटें, पास खड़ी बस चपेट में; फायर ब्रिगेड ने टाला बड़ा हादसा

नीमच। केंट थाना क्षेत्र स्थित प्राइवेट बस स्टैंड पर शुक्रवार को अचानक कचरे के ढेर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने पास खड़ी एक कोठारी बस को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में हडक़ंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल वाहन मौके पर पहुंचा और तेजी से कार्रवाई करते हुए कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से एक बड़ा हादसा टल गया।बताया जा रहा है कि जहां आग लगी, वहां बसों और ट्रकों के सर्विस सेंटर भी संचालित होते हैं और कई वाहन आसपास खड़े रहते हैं। यदि आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो नुकसान काफी बढ़ सकता था।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार कोठारी बस को बाहरी हिस्से में आंशिक नुकसान हुआ है, जबकि किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। घटना के बाद कुछ समय के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी रही, लेकिन हालात जल्द ही सामान्य हो गए। स्थानीय लोगों की सतर्कता और फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

Next Post

संदिग्ध परिस्थिति में बच्ची की मौत सौतेली मां पर मारपीट का आरोप

Fri Apr 24 , 2026
रीवा। रीवा जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में एक बच्ची की मौत हो गई. जिसके बाद परिजनों ने उसकी सौतेली मां पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. सौतेली मां के द्वारा मारपीट की जानकारी बच्ची की दादी और उसके भाई भी दे रहे हैं. पुलिस घटना की जांच कर वास्तविक […]

You May Like