संदिग्ध परिस्थिति में बच्ची की मौत सौतेली मां पर मारपीट का आरोप

रीवा। रीवा जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में एक बच्ची की मौत हो गई. जिसके बाद परिजनों ने उसकी सौतेली मां पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. सौतेली मां के द्वारा मारपीट की जानकारी बच्ची की दादी और उसके भाई भी दे रहे हैं. पुलिस घटना की जांच कर वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है.

घटना रीवा जिले के चाकघाट के आमिलकोनी की है यहां रहने वाली रागिनी साकेत पिता मनोज 7 वर्ष की बुधवार रात मौत हो गई. बच्ची के साथ मंगलवार को सौतेली मां ने मारपीट की थी जिसके बाद उसकी हालत खराब हो गई थी. परिजनों ने निजी चिकित्सक के पास बच्ची का इलाज कराया था और फिर बाद में उसे घर लेकर आ गए. बुधवार रात बच्ची की घर में मौत हो गई. गुरुवार सुबह पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. बच्ची की दादी और दो भाईयों ने सौतेली मां के द्वारा मारपीट करने की जानकारी दी है. परिजनों का आरोप है कि सौतेली मां ने बच्ची को बुरी तरह से पीटा था जिससे उसकी हालत खराब हो गई थी. पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है. बच्ची के शरीर में कोई बाहरी चोट के निशान नहीं थे जिससे आशंका जताई जा रही है कि शरीर के अंदर मारपीट से उसको चोट आई थी जिसकी वजह से बच्ची की मौत हो गई. पुलिस ने अस्पताल में तीन डाक्टरों की टीम से शव का पोस्टमार्टम करवाया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण सामने आएगे.

Next Post

धूमधाम से मनाया मां बगलामुखी प्राकट्य उत्सव व नगर गौरव दिवस

Fri Apr 24 , 2026
नलखेड़ा। शुक्रवार को विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी का प्राकट्य उत्सव नगर गौरव दिवस के रूप में मनाया गया. मां बगलामुखी का आकर्षक श्रृंगार कर सजाया गया. मां बगलामुखी को चोला चढ़ाकर आकर्षक श्रृृंगार किया गया व मंदिर को फूलों से आकर्षक साज सज्जा कर विद्युत सज्जा की गई. प्रात: काल […]

You May Like