सड़क हादसे में बाइक सवार एक की मौत, तीन गंभीर घायल

सतना: जिले के मझगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़े देव आश्रम के समीप हुए सड़क हादसे में जहां बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं तीन लोग गंभीर तौर पर घायल हो गए.प्राप्त जानकारी के अनुसार मझगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत हिरौंदी-कैलाशपुर मार्ग पर बड़े देव आश्रम के समीप दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने से जबरदस्त टक्कर हो गई.

जिसके चलते बाइक सवार चार लोग बुरी तरह घायल होकर बेसुध हो गए. घटना होती देख आस पास के लोगों ने फौरन ही पुलिस व एंबुलेंस को सूचित किया. मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा सभी घायलों को उपचार के लिए मझगवां स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया. जहां पर जांच करने पर एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया. जबकि तीनों घायलों को भर्ती कर उपचार शुरु किया गया. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया. पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है.
 झाडिय़ों में मिला शव
जिले के चित्रकूट थाना क्षेत्र अंतर्गत राघव प्रयाग घाट के समीप स्थित झाडिय़ों में एक अज्ञात वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मर्चुरी में भेज दिया. पुलिस द्वारा आस पास के लोगों से पूछताछ करते हुए मृतक के संबंध में जानकारी जुटाने का प्रयास किया गया. लेकिन वहां पर मौजूद कोई भी व्यक्ति मृतक वद्ध को पहचान नहीं सका. जिसे देखते हुए पुलिस द्वारा मृतक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.

Next Post

कुल्हाड़ी से हमला कर महिला की हत्या, आधा दर्जन घायल

Thu Aug 21 , 2025
सतना: जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र के कुड़िया नवस्ता गांव में बुधवार दोपहर जमीनी विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच कुल्हाड़ी और डंडों से हुई हिंसा में 42 वर्षीय रामप्यारी आदिवासी की मौत हो गई। उनके पति दिनेश आदिवासी गंभीर रूप से घायल हुए […]

You May Like