सागर: मध्य प्रदेश के सागर लोकायुक्त पुलिस ने एक पटवारी को नामांतरण के एवज बुजुर्ग से दस हज़ार रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। लोकायुक्त पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदक भगवान दास सोलंकी सोलंकी निवासी तिली वार्ड सागर ने कार्यालय मे लिखित मे शिकायत की थी कि आवेदक की पुत्रवधू के द्वारा ग्राम कंकर कुइया जैसीनगर में 1.4 हेक्टेयर भूमि क्रय की गई थी, जिसका नामांतरण आवेदन तहसीलदार जैसीनगर के कार्यालय में लंबित है.
ग्राम कंकर कुइया अंतर्गत बम्होरी घाट हल्का 34 पटवारी मानवेंद्र सिंह ठाकुर के द्वारा नामांतरण करने के एवज में ₹10000 रुपए रिश्वत की मांग की जा रही थी, आवेदक के द्वारा लोकायुक्त कार्यालय सागर उपस्थित होकर पुलिस अधीक्षक के समक्ष आवेदन पत्र दिया गया। आवेदन पत्र का सत्यापन किया गया शिकायत सत्यापन उपरांत आज शुक्रवार को लोकायुक्त दल द्वारा हल्का पटवारी बम्होरी घाट मानवेंद्र सिंह ठाकुर को तिली तिराहा गणेशपुरम रोड सागर में ₹10,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों लोकायुक्त पुलिस द्वारा पकड़ा गया । अग्रिम कार्यवाही जारी है ।
