सिवनी मालवा: सिवनी मालवा की उपनगरीय बानापुरा जीवा ज्योति हायर सेकेंडरी स्कूल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव धूमधाम से मनाया गया। छात्र छात्राओं के द्वारा स्कूल परिसर में जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें भगवान श्री कृष्ण के जीवन पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। श्रीकृष्ण लीला को अपने अनोखे अंदाज में प्रदर्शित किया जिसे देख सभी ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया। छात्र और छात्राओं की टीम के द्वारा अलग अलग बड़े उत्साह के साथ दही हांडी फोड़ी। प्राचार्य डॉक्टर प्रवीण पणिकर ने भगवान श्री कृष्ण को झुला झुलाया और आरती उतारी।
छात्र छात्राओं ने बताया कि जन्माष्टमी पर्व पर भगवान श्रीकृष्ण की विभिन लीलाओं को प्रदर्शित किया जिसमें कृष्ण जन्म से लेकर बाल स्वरूप कृष्ण जो गोपियों को चिढ़ाते हैं, परेशान करते हैं, सुदामा तथा कृष्ण के चरित्र, राधा कृष्ण का प्रेम, कृष्णा के द्वारा अर्जुन को दिया गया उपदेश तथा कृष्ण की संपूर्ण लीलाओं को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम की रूपरेखा शिक्षक निखिल रघुवंशी, शिक्षिका तृप्ति राजपूत एवं प्रियंका उईके द्वारा तैयार की गई थी। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉक्टर प्रवीण पणिकर ने छात्र छात्राओं को बताया कि श्री कृष्ण के गुणों को किस प्रकार अपने जीवन में आत्मसात करना है। इस अवसर पर शिक्षक शिक्षिका एवं छात्र उपस्थित थे।
