
रायसेन।जिले के थाना देवनगर के तहत एक किसान के खेत में मंगलवार को धान के पौधे रोपते दो महिला मजदूरों बिजली करंट की चपेट में आ गई थी।समय पर108 एम्बुलेंस के चालक को कॉल करने के बाद भी समय पर नहीं पहुंची।इलाज के अभाव में एक महिला श्रमिक की मौत हो गई।परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि जननी एम्बुलेंस,108 एम्बुलेंस बेपटरी हो गई हैं।जिले के स्वास्थ्य राज्य मंत्री के गृह जिले में एम्बुलेंस सुविधा स्ट्रेचर पर होने के आरोप भी लगाए गए हैं।
एक महिला की इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हुई दुखद मौत।करंट लगने से एक अन्य महिला गंभीर रूप से हुई बहुत घायल।समय पर नहीं मिली एम्बुलेंस 108 तो डायल 100 से लाए अस्पताल।देवनगर शासकीय स्वास्थ्य केंद्र में महिला को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल किया रेफर।
लेकिन रास्ते में में ही एक महिला ने तोड़ा दम तो एक अन्य महिला को थाना देवनगर की गाड़ी से भेजा गया अस्पताल।कई घंटों तक परिजन एम्बुलेंस 108के चालक को लगाते रहे मोबाइल फोन।परेशान वपरिजनों ने लगाए एम्बुलेंस 108 के चालक पर गंभीर आरोप।कहा समय पर मिलती एम्बुलेंस तो बच सकती थी महिला की जान।
