कुल्हाड़ी से हमला कर महिला की हत्या, आधा दर्जन घायल

सतना: जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र के कुड़िया नवस्ता गांव में बुधवार दोपहर जमीनी विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच कुल्हाड़ी और डंडों से हुई हिंसा में 42 वर्षीय रामप्यारी आदिवासी की मौत हो गई। उनके पति दिनेश आदिवासी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।बताया गया कि विवाद की जड़ में गांव की सरकारी जमीन है। इस जमीन पर लालू कोल का वर्षों से कब्जा था। दिनेश आदिवासी को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 25 हजार रुपये की पहली किस्त मिली थी। उन्होंने इसी जमीन पर मकान बनाने की तैयारी शुरू की और कुछ दिन पहले निर्माण सामग्री मंगवाई थी।

बुधवार को जब दिनेश मकान की नींव खोदने पहुंचे, तब लालू कोल और उनके परिजनों ने हमला कर दिया। कुल्हाड़ी से किए गए हमले में रामप्यारी की मौके पर ही मौत हो गई। इस झड़प में दूसरे पक्ष के दुर्घट आदिवासी और लालू कोल को भी चोटें आई हैं। थाना प्रभारी अजय अहिरवार के अनुसार, पुलिस ने घटनास्थल से दो लोगों को हिरासत में लिया है। मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Post

विश्व मच्छर दिवस पर कार्यशाला और जागरूकता अभियान

Thu Aug 21 , 2025
सतना:विश्व मच्छर दिवस के अवसर पर बुधवार को जिला मलेरिया कार्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया गया तथा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जनजागरूकता अभियान चलाया गया।कार्यशाला में उपस्थित कर्मचारियों और आमजन को मच्छरों के लार्वा की पहचान करने की जानकारी दी गई। रैपिड रिस्पांस टीम के सदस्यों को मच्छर […]

You May Like