पा. रंजीत की ‘वेट्टुवम’ की दुनिया आई सामने, दिसंबर 2026 में रिलीज होगी फिल्म

चेन्नई, 19 सितंबर (वार्ता) निर्देशक पा. रंजीत की बहुप्रतीक्षित पैन-इंडिया फिल्म ‘वेट्टुवम’ की पहली झलक जारी कर दी गई है। फिल्म दिसंबर 2026 में तमिल, तेलुगु, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी। फिल्म में अलग-अलग गुटों के बीच वर्चस्व की लड़ाई दिखाई जाएगी। इन युद्ध दृश्यों को भारत की पारंपरिक युद्ध तकनीकों के आधार पर तैयार किया गया है और इसके लिए कलाकारों ने विभिन्न मार्शल आर्ट्स का प्रशिक्षण लिया है। फिल्म में पारंपरिक खेल मल्लखंब को भी अलग अंदाज में प्रस्तुत किया गया है। मेकर्स की ओर से जारी वीडियो में ‘वेट्टुवम’ की दुनिया और कहानी की झलक दिखाई गई है। हिंदी संस्करण में पंकज त्रिपाठी, तमिल में पा. रंजीत, तेलुगु में राणा दग्गुबाती, कन्नड़ में किच्चा सुदीप और मलयालम संस्करण में सौबिन शाहिर ने आवाज दी है।

फिल्म की कहानी अतीत, वर्तमान और भविष्य के बीच सफर करती है। इसमें बीते समय के उन परिणामों को दिखाया गया है, जिनका प्रभाव वर्तमान पर पड़ता है और जो भविष्य को आकार दे सकते हैं। कहानी में प्राकृतिक आपदाओं और उनके मानव जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव को भी दर्शाया गया है।
फिल्म में आर्या, वी. आर. दिनेश, शोभिता धुलिपाला, कलैयारासन, माइम गोपी, गुरु सोमासुंदरम, शबीर कल्लाराक्कल, जॉन विजय, साई धीना, आनंद सामी, हरीश उथमन, लिज़ी, लिंगेश प्रेम कुमार, कविता भारती, अर्जुन, संथा कुमार, मेलोडी, मनीषा, निम्मी, राफेल, विक्रम, नवीन और प्रकाश प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म का संगीत जी. वी. प्रकाश कुमार ने तैयार किया है। पा. रंजीत ने फिल्म का निर्देशन और लेखन किया है। इससे पहले वह ‘कबाली’, ‘काला’, ‘सरपट्टा परंबराई’ और ‘थंगलान’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। ‘वेट्टुवम’ का निर्माण एस. साई देवानंद, एस. साई वेंकटेश्वरन और पा. रंजीत ने किया है। फिल्म ‘लर्न एंड टीच प्रोडक्शन’ और ‘नीलम प्रोडक्शंस’ के बैनर तले बनाई जा रही है।

.....

Next Post

एमडीआर के मुद्दे पर लोगों को आधी-अधूरी जानकारी दे रही है सरकार, बीजद करेगी छोटे कारोबारियों- उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा: मश्रा

Sat Sep 19 , 2026
नयी दिल्ली 19 सितंबर (वार्ता) बीजू जनता दल (बीजद) के राज्यसभा सांसद डॉ. संतृप्त मिश्रा ने कहा है कि केंद्र सरकार मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) के मुद्दे पर लोगों को आधी-अधूरी जानकारी दे रही है। इसका असर कारोबारियों और उपभोक्ताओं दोनों पर पड़ेगा और बीजद इनकी हितों की रक्षा के […]

You May Like