भिंड में एटीएम की स्क्रीन तोड़ी, पैसे नहीं निकलने पर युवक ने मारा मुक्का

भिंड: बायपास स्थित एसबीआई के एटीएम में बीती दरमियानी रात दो युवकों ने तोड़फोड़ की। पैसा निकालने आए युवकों ने एटीएम मशीन की स्क्रीन पर मुक्का मारकर उसे तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक आरोपी भाग चुके थे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। घटना बीती रात करीब 12 बजे की है।

बायपास पर निरंजना गार्डन के पास स्थित एसबीआई के एटीएम में दो युवक पहुंचे। उन्होंने पहले मशीन से पैसे निकालने की कोशिश की। जब रकम नहीं निकली तो जाते समय एक युवक ने गुस्से में एटीएम मशीन की स्क्रीन पर जोर से मुक्का मारा, जिससे वह टूट गई। यह पूरी हरकत केबिन में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। केयर टेकर की सूचना पर रात करीब 12:30 बजे देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस के आने से पहले ही दोनों युवक फरार हो चुके थे। घटना की जानकारी रात में ही एटीएम मैनेजमेंट कंपनी को दे दी गई थी। पुलिस को आज गुरुवार सुबह सीसीटीवी फुटेज मिल गए हैं।

Next Post

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रानी पाल का नियुक्ति आदेश निरस्त

Thu Dec 4 , 2025
शिवपुरी: महिला एवं बाल विकास परियोजना पोहरी ने न्यायालय के आदेश के बाद आंगनबाड़ी केंद्र लक्ष्मीपुरा में कार्यरत रानी पाल पत्नी वासुदेव बघेल का नियुक्ति आदेश तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है। परियोजना अधिकारी अमित यादव द्वारा जारी आदेश में उल्लेख है कि अपर कलेक्टर शिवपुरी ने अपील पर […]

You May Like