
शुजालपुर,10 मार्च. पुलिस कालापीपल ने राजगढ़ जिला निवासी एक युवक को लाखों रुपए की मादक पदार्थ के साथ पकड़ा. युवक कच्चे रास्ते से बाइक पर स्मैक लेकर आ रहा था. मिली जानकारी अनुसार कालापीपल पुलिस को 9 मार्च को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति होंडा शाइन मोटर साइकल से चाकरोद तरफ से कालापीपल सोयाबीन प्लांट के पास वाले कच्चे रास्ते से अवैध मादक पदार्थ स्मैक लेकर आ रहा है.
सूचना पर त्वरित कार्यवाही कर कालापीपल पुलिस द्वारा सोया सोयाबीन प्लांट के पास वाले कच्चे रास्ते पर पहुंच कर देखा. एक व्यक्ति बाइक से आते हुए दिखा जो पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे पुलिस ने पकड़ा तथा उसने अपना नाम हरिबक्ष पिता अमर सिंह तंवर उम्र 26 साल निवासी ग्राम डोब थाना भोजपुर जिला राजगढ का होना बताया. युवक के पास से अवैध मादक पदार्थ स्मैक मिली. जिसका वजन करने पर 76.62 ग्राम स्मैक निकली जो कीमती करीबन 7 लाख 50 हजार रूपये की जप्त की गई. आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया, आरोपी राजस्थान से अवैध स्मैक लाकर मध्यप्रदेश में बेचता था. उक्त कार्यवाही वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना कालापीपल निरीक्षक मनोहर सिंह जगेत, उप निरीक्षक रवि भण्डारी, उप निरीक्षक तेजप्रकाश बोहरे, सउनि मुनेश्वर भगत, प्रआर विवेक गोस्वामी, प्रआर विशाल पटेल, प्रआर रामेश्वर जाटव, आरक्षक वेदप्रकाश परमार, आरक्षक नयन यादव, आरक्षक सुमित पटेल, आरक्षक अभिषेक, आरक्षक ओमप्रकाश वर्मा की मुख्य भूमिका रही.
