बस्तर रेंज में बड़ा नक्सल विरोधी अभियान, मुठभेड़ में 14 माओवादी ढेर

बीजापुर/सुकमा, 03 जनवरी (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बस्तर रेंज में नक्सल विरोधी अभियानों के अंतर्गत शनिवार को सुरक्षा बलों ने बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए 14 माओवादियों को ढेर कर दिया है।

बीजापुर एवं सुकमा जिलों के दक्षिणी क्षेत्रों में सशस्त्र माओवादियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना के आधार पर संयुक्त सर्च अभियान चलाया गया और अभियान के दौरान अलग-अलग स्थानों पर हुई मुठभेड़ों में कुल 14 माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं।

बस्तर पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दक्षिण बस्तर क्षेत्र में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) की टीमें सर्च ऑपरेशन पर रवाना की गई थीं। बीजापुर जिले में शनिवार सुबह लगभग पांच बजे से डीआरजी और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर मुठभेड़ शुरू हुई, जो लंबे समय तक जारी रही। वहीं सुकमा जिले में भी सुबह करीब आठ बजे से सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच गोलीबारी चालू है। इन कार्रवाइयों में बीजापुर जिले से दो तथा सुकमा जिले से 12 माओवादियों के शव बरामद किए गए, इस तरह कुल 14 माओवादी मारे जा चुके हैं।

सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ स्थलों से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए हैं। इनमें अत्याधुनिक एके-47, इंसास और एसएलआर राइफलें शामिल हैं। बरामद हथियारों और अन्य नक्सली सामग्री की विस्तृत जांच की जा रही है।

 

 

 

Next Post

छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री ने निभाई छेरछेरा तिहार की परम्परा

Sat Jan 3 , 2026
रायपुर, 03 जनवरी (वार्ता) छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-सांस्कृतिक परम्पराओं में विशेष स्थान रखने वाले छेरछेरा तिहार के अवसर पर राज्य के राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने शनिवार को धरसींवा विकासखंड के ग्राम तरपोंगी में पारंपरिक रूप से घर-घर जाकर अन्न दान ग्रहण किया। इस अवसर पर गांव में उत्साह, […]

You May Like