साहबसिंह का बयान थर्ड जेंडर और महिलाओं का अपमान : विश्वास सारंग

भोपाल। कांग्रेस के अशोक नगर में प्रदर्शन के दौरान विधायक साहब सिंह गुर्जर के विवादित बयान पर प्रदेश शासन के मंत्री विश्वास सारंग ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जिस मंच पर दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी जैसे नेता बैठे हों और उनकी उपस्थिति में साहब सिंह गुर्जर ने प्रदर्शन में शामिल नहीं होने वाले नेताओं को हिजड़ा कहा, जो कांग्रेस के नेताओं का सरासर अपमान व असंवैधानिक है। यह थर्ड जेंडर और महिलाओं का अपमान है। भारतीय जनता पार्टी सभ्य समाज में इस तरह के बयान की घोर निंदा करती है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक के इस तरह आपत्तिजनक शब्दों का उपयोग करना यह स्पष्ट रूप से रेखांकित करता है कि गुटों में बंटी कांग्रेस पार्टी समाज में अराजकता फैला रही है। अशोकनगर में कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन में गुटबाजी का प्रबल उदाहरण प्रस्तुत हुआ है।

Next Post

हाउसिंग बोर्ड ने कन्या महाविद्यालय भवन को बताया अनुपयोगी

Tue Jul 8 , 2025
बीना।शहर के शासकीय कन्या महाविद्यालय में 40 वर्ष पुरानी बिल्डिंग की मरम्मत को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कॉलेज प्रबंधन राष्ट्र उच्चतर शिक्षा अभियान (RUSA) के तहत स्वीकृत 30 लाख रुपये से मरम्मत कराना चाहता था।जनभागीदारी समिति अध्यक्ष सोनाली राय ने इस निर्णय पर आपत्ति जताई। उनके हस्तक्षेप के […]

You May Like