भोपाल। मध्य प्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की तरफ से दो दिवसीय आवास मेले का शुभारंभ पर्यावास भवन में शुक्रवार किया गया. जो कि 21 मार्च तक चलेगा। उप संभागीय अधिकारी प्रवीण पूर्वन ने बताया कि आम लोगों को एक ही छत के नीचे किफायती घरों की जानकारी और बुकिंग की सुविधा देने के उद्देश्य से यह मेला आयोजित किया गया है। मेले में विभिन्न लोकेशन पर तैयार और निर्माणाधीन फ्लैट और प्लॉट की योजनाएं प्रस्तुत की गई हैं। कोलार क्षेत्र में करीब 12 लाख रुपये से फ्लैट उपलब्ध हैं, जहां सीमित संख्या में 100 प्लॉट भी पेश किए गए हैं। जिसमें फलैट लेने पर प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत इसमें 1 लाख 80 हजार तक की सब्सिडी भी दी जायेगी. इसके अलावा ईडब्ल्यूएस श्रेणी के किफायती प्लॉट, 430 वर्गफुट से 1000 वर्गफुट तक के विकल्पों के साथ दिए जा रहे हैं। वहीं व्यावसायिक निवेश के इच्छुक लोगों के लिए 11 मंजिला बिजनेस पार्क और विद्युत मार्केट कार्यालय कॉम्प्लेक्स में ऑफिस स्पेस की सुविधा भी मेले का आकर्षण है। साथ ही सेमिफार्म और रेजिडेंशियल प्लॉट की योजना के तहत 5 साइज के प्लॉट और 34 एकड़ में विकसित कॉलोनी में 186 प्लॉट उपलब्ध कराए गए हैं। अधिकारी प्रवीण ने बताया कि खजूरी कला और सूरज परिसर जैसी परियोजनाओं में 2 बीएचके और 3 बीएचके फ्लैट भी रखे गए हैं, जिनकी कीमतें मध्यम वर्ग के अनुसार किफायती है. अधिकारियों के मुताबिक मेले में आने वाले लोगों को लोकेशन, बजट और जरूरत के अनुसार विकल्प समझाने के लिए विशेषज्ञ टीम मौजूद है, जिससे घर खरीदने से सम्बंधित पूरी जानकारी बतायी जा रही है. वहीं सभी बैंको से वित्तीय सुविधा लेने की भी प्रक्रिया तत्काल रूप से उपलब्ध है.
बिजनेस पार्क से लेकर सेमिफार्म हाउस तक: हाउसिंग बोर्ड के मेले में आज निवेश के बेहतरीन विकल्प
