नौरादेही टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या बढ़ी, कान्हा से शिफ्ट किया गया एक और बाघ

सागर। मध्यप्रदेश के सबसे बड़े रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व क्षेत्र अंतर्गत नौरादेही टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसी क्रम में कान्हा टाइगर रिजर्व से लाया गया तीन वर्षीय एक और बाघ रविवार रात नौरादेही टाइगर रिजर्व की मोहली रेंज में छोड़ा गया।

नौरादेही टाइगर रिजर्व प्रबंधन की मौजूदगी में इस नए मेहमान को सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ा गया। हाल ही में चल रही विस्थापन प्रक्रिया के तहत मोहली रेंज के उत्तर क्षेत्र में छह गांव खाली हुए हैं, जिससे वन्य प्राणियों के लिए बड़ा सुरक्षित क्षेत्र उपलब्ध हो गया है।

वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह बाघ अप्रैल 2023 में पेंच टाइगर रिजर्व में महज चार माह की उम्र में अपनी मां से बिछड़ गया था। इसके बाद उसे कान्हा टाइगर रिजर्व शिफ्ट किया गया, जहां करीब ढाई साल तक उसे घोरेला बाड़े में रखकर शिकार करने और जंगल में स्वतंत्र रूप से रहने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान बाघ ने जंगल में अपना दायरा बढ़ाया और सफलतापूर्वक दो शिकार भी किए। तीन वर्ष की आयु पूरी होने के बाद वन विभाग ने उसे नौरादेही टाइगर रिजर्व में शिफ्ट करने की अनुमति दी।

नौरादेही टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. ए. ए. अंसारी ने बताया कि कान्हा से लाए गए बाघ को फिलहाल मोहली रेंज में छोड़ा गया है, ताकि उसका अन्य बाघों से तत्काल आमना-सामना न हो। आने वाले समय में बाघ स्वयं अपनी टेरिटरी विकसित करेगा और स्थानीय पर्यावरण के अनुरूप ढल जाएगा।

डॉ. अंसारी ने कहा कि नए बाघ की आमद से नौरादेही में मौजूद बाघों की आबादी में आनुवंशिक विविधता बढ़ेगी। इससे इनब्रीडिंग की संभावना कम होगी और भविष्य में स्वस्थ तथा मजबूत जीन वाली नई पीढ़ी सामने आएगी, जो किसी भी संरक्षित वन क्षेत्र के लिए सकारात्मक संकेत माना जाता है।

Next Post

दावोस में गूगल-मप्र संवाद: आईटी, डेटा सेंटर और जेमिनी एआई निवेश पर बनी सहमति

Tue Jan 20 , 2026
भोपाल। गूगल के एशिया पैसिफिक क्षेत्र के प्रेसिडेंट संजय गुप्ता के साथ दावोस में मंगलवार को मध्यप्रदेश के अधिकारियों ने बैठक कर राज्य में आईटी, आईटीईएस सेक्टर और मौजूदा प्रस्तावित डेटा सेंटर परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। गुप्ता ने मध्यप्रदेश में आईटी, आईटीईएस और डेटा सेंटर में निवेश की […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।