भारत शुरुआती मुकाबले में दक्षिण कोरिया से भिड़ेगा

इपोह (मलेशिया), 22 नवंबर (वार्ता) पांच बार की चैंपियन भारतीय हॉकी टीम छह साल बाद रविवार से शुरु हो रहे सुल्तान अजलान शाह कप 2025 हॉकी टूर्नामेंट के पहले मुकाबले दक्षिण कोरिया से भिड़ेगी। कल से शुरु हो रहे टूर्नामेंट के 31वें संस्करण में तीन कन्फेडरेशन की छह टीमें खिताब के लिए मुकाबला करेंगी। मलेशियन हॉकी कन्फेडरेशन (एमएचसी) द्वारा आयोजित और इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन (एफआईएच) द्वारा स्वीकृत, सुल्तान अजलान शाह कप पहली बार 1983 में हुआ था। भारतीय पुरुष हॉकी टीम 2019 के बाद पहली बार इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी।

भारत टीम कप्तान संजय की अगुवाई में इस टूर्नामेंट के पहले मैच में तीन बार के चैंपियन दक्षिण कोरिया से मुकाबला करेगी। अनुभवी कैंपेनर जुगराज सिंह, अमित रोहिदास, नीलकंठ शर्मा और विवेक सागर प्रसाद भी भारतीय टीम में हैं। मेजबान मलेशिया, बेल्जियम, दो बार की चैंपियन न्यूजीलैंड, दक्षिण कोरिया और कनाडा इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी।

टूर्नामेंट राउंड-रॉबिन प्रारुप में खेला जाएगा, जहां सभी टीमें एक-दूसरे से एक बार भिड़ेंगी। शीर्ष दो टीमें 30 नवंबर को फाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी। बाकी चार टीमों की जगह तय करने के लिए क्लासिफिकेशन मैच भी होंगे। भारत सुल्तान अजलान शाह कप के इतिहास में दूसरी सबसे सफल टीम है, जिसने पांच बार यह खिताब जीता है, और उसकी आखिरी जीत 2010 में हुई थी। मलेशियन हॉकी कन्फेडरेशन (एमएचसी) द्वारा आयोजित और इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन (एफआईएच) द्वारा स्वीकृत, सुल्तान अजलान शाह कप पहली बार 1983 में हुआ था।

Next Post

चीन और अमेरिका ने हवाई में सैन्य समुद्री परामर्श वार्ता की

Sat Nov 22 , 2025
बीजिंग, 22 नवंबर (वार्ता) चीनी और अमेरिकी सेनाओं ने 18 से 20 नवंबर तक हवाई, संयुक्त राज्य अमेरिका में वर्ष 2025 के लिए चीन-अमेरिका सैन्य समुद्री परामर्श समझौते (एमएमसीए) की दूसरी कार्यकारी समूह बैठक तथा वार्षिक सत्र आयोजित किया। यह जानकारी शनिवार को चीनी नौसेना ने दी। यह वार्ता समानता […]

You May Like