फाइनेंस एजेंट हत्याकांड का खुलासा: किस्त देने के बहाने बुलाकर पत्थर से कुचलकर की थी हत्या

तेजगढ़/दमोह.तेजगढ़ थाना क्षेत्र की इमलिया चौकी के सागोनी गांव के जंगल में हुई फ्यूजन फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट विनोद अहिरवार की हत्या के मामले में पुलिस ने गुरुवार शाम एसडीओपी तेंदूखेड़ा अर्चना अहीर ने खुलासा कर दिया है.लूट के लिए यह हत्या की गई थी, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.साथ ही लूट के 100000 में से करीब 80 हजार रुपए बरामद कर लिए हैं.पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद एसपी के मार्गदर्शन में मामले की जांच शुरू की. पुलिस अधीक्षक श्रुत कीर्ति सोमवंशी, एसाइबर सेल की मदद से संदिग्ध गोविंद पिता मंगल आदिवासी 25 निवासी उमरघाट को पूछताछ के लिए पुलिस ने पकड़ा,तो उसने हत्या करना कबूल कर लिया.आरोपी ने बताया कि उसकी मां ने भी मृतक विनोद से समूह में पैसे लिए थे और वह पैसे लेने के लिए उनके घर भी आता रहता था.27 जनवरी को आरोपी मंगल ने मृतक विनोद को फोन लगाकर उमरघाट बुलाया और कहा कि वह अपनी मां की दूसरी किस्त भी देना चाहता है.आरोपी मृतक को जानता था, इसलिए वह किस्त लेने के लालच में वहां पहुंच गया.उसके बाद आरोपी और मृतक एक ही बाइक पर बैठकर सागोनी के जंगल में गए.जहां आरोपी मंगल आदिवासी ने विनोद अहिरवार पर पत्थर पटक कर उसकी हत्या कर दी.साथ ही उसके पास रखे एक लाख रुपये लेकर वह भाग गया. गुरुवार को साइबर सेल की मदद से आरोपी को गिरफ्तार किया गया उसके पास से 80,000 हजार रुपये नगद एक नया मोबाइल साथ ही मृतक का मोबाइल भी बरामद किया गया है. आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है.इस हत्याकांड को सुलझाने में तेजगढ़ थाना प्रभारी अरविन्द सिंह ठाकुर जिला दमोह, सउनि. सतेन्द्र सिंह राजपूत, इमलिया चौकी प्रभारी अक्षेन्द्र नाथ, प्रधान आरक्षक रघुराज, भागवत पटेल, नेतराम सेन,संदीप महोबिया, हीरालाल, आरक्षक सुरेंद्र,चैन सिंह, देवराज, राजन राजपूत, उमेश पटेल,प्रवीण कुमार,रोहित परिहार, प्रधान आरक्षक उमाशंकर, आरक्षक मुकेश,आरक्षक हरि सिंह लोधी,आरक्षक अजय वर्मा के साथ पुलिस साइबर सेल सौरभ टंडन, राकेश अठिया,मयंक दुबे,रोहित टीम का विशेष योगदान रहा.

Next Post

ननि सर्वदलीय बैठक में विकास कार्यों को गति देने पर बनी सहमति

Fri Feb 6 , 2026
​सिंगरौली। नगर पालिक निगम के अध्यक्ष देवेश पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित सर्वदलीय बैठक में पार्षदों के साथ शहर के विकास और जनसुविधाओं से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में पार्षदों ने परिषद की बैठकें समय पर आयोजित करने की मांग की, ताकि विकास कार्यों को परिषद […]

You May Like