
छतरपुर। ईशानगर क्षेत्र के शासकीय नवीन माध्यमिक शाला गोर बिहटा में शिक्षा व्यवस्था बदहाल हो चुकी है। बताया जा रहा है कि विद्यालय के सभी शिक्षक प्रतिदिन छतरपुर से अप-डाउन करते हैं, जो कि लगभग 35 किलोमीटर से अधिक दूरी है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि विद्यालय का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक का है, लेकिन अधिकांश दिनों में विद्यालय समय से पहले ही बंद हो जाता है। 11 सितंबर की शाम 4 बजे विद्यालय परिसर पर ताला लटका पाया गया, जिससे अभिभावकों और ग्रामीणों में नाराज़गी है।
ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षकों की अप-डाउन प्रणाली के कारण न तो पढ़ाई सही ढंग से हो रही है और न ही बच्चों की पढ़ाई का स्तर सुधर रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि विद्यालय में नियमित रूप से शिक्षक तैनात हों और बच्चों की पढ़ाई को प्राथमिकता दी जाए।
